खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीसीसी चीफ़ दीपक बैज ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कमल छाप ताश पत्ती दिखाते हुए भाजपा पर रायपुर दक्षिण में चुनाव सामग्री के रूप में बांटने का आरोप लगाया। बैज ने इसके साथ ही भाजपा पर अवैध सट्टा कारोबार चलाने का आरोप लगाया है।
पीसीसी चीफ़ दीपक बैज ने राजीव भवन में आज प्रेस कांफ्रेंस कर ताश का एक पैकेट दिखाया। कमल फूल और उसके ऊपर भाजपा का नाम लिखे पैकेट और कार्ड को दिखाते हुए इसे रायपुर दक्षिण की जनता को बांटने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की यह प्रचार सामग्री है, जो एक-एक युवा के घर में बँट रहा है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का मनोबल चरम पर है। गली-गली शराब बिक रही है, सूखे नशे की चपेट में युवा है और अब प्रचार सामग्री के रूप में में BJP जुआ खेलने के लिए ताश बाँट रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

