खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ियों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट वाले जायसवाल निको स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर संजय सिंह को धरसीवां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, संजय सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर छत्तीसगढ़ियों को ‘हिजड़ा’ कहते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिससे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य आक्रोशित हो गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी संजय सिंह को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पुलिस थाना धरसीवां में ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि संजय सिंह द्वारा की गई इस पोस्ट से छत्तीसगढ़ी समाज की भावनाओं को आहत किया गया है।
ज्ञापन प्राप्त होने के बाद, थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने मामले को त्वरित और गंभीरता से लिया। उन्होंने क्रांति सेना के ज्ञापन के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को बाद में जेल भेज दिया गया।
इस मामले के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर संतोष जताया है। इसके अलावा, क्रांति सेना के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

