खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के दक्षिण पर उपचुनाव होने को है। इसी सीट पर भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। इस सीट पर जहां भाजपा ने सुनील सोनी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
दोनों के बीच इस चुनावी मैदान में कड़ा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट जीत के लिए पूरी ताकत झोकदी है। इसी बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव से ज्यादा वोट लाकर दिखाए। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा वोट पाकर दिखाए।
आपको बता दें कि साल 2023 में रायपुर-दक्षिण क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेशभर में सबसे अधिक 67 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। उन्हें एक लाख नौ हजार 263 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 41 हजार 544 वोट मिले थे। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

