Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लिवर डैमेज कर सकती हैं मामूली लगने वाली ये 5 गलतियां…
    बिज़नेस

    लिवर डैमेज कर सकती हैं मामूली लगने वाली ये 5 गलतियां…

    adminBy adminNovember 9, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सेहत प्यारी है तो आज ही से दें इन पर ध्यान

    नई दिल्ली। लिवर आपकी सेहत की छननी है। जो आपके द्वारा खाई या पी गई हर चीज को छानकर उसके पोषक तत्वों को आपके शरीर में पहुंचाता है। यही पोषक तत्व शरीर के तमाम अंगों को काम करने की ऊर्जा देते हैं। हालांकि इस काम में लिवर काफी अधिक थक जाता है। मगर कुछ अच्छी आदतें आपके लिवर को फिर से रिपेयर कर देती हैं और वे हर दिन उसी मेहनत से दोबारा काम करने के लिए तैयार हो जाता है। मगर कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो आपके लिवर को ही बर्बाद कर देती हैं। अंदाजा लगाइए जब आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने वाली छननी को ही आपने बर्बाद कर दिया, तब आपकी सेहत का क्या हाल होगा। रोजमर्रा की ये 5 गलतियां लिवर डैमेज (liver Damage) कर देती हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका लिवर बर्बाद हो जाए, तो इन पर अभी से लगाम लगाएं।

    समझिए क्यों खराब हो जाता है लिवर
    धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. महेश गुप्ता बताते हैं कि लिवर को शरीर की रक्षा करने के लिए प्रकृति ने तैयार किया है। मगर आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें जिनमें खानपान और डेली रुटीन दोनों ही शामिल हैं, वे इसे नुकसान पहुंचाते हैं। धीरे-धीरे लिवर पर ठहर जाने वाले ये टॉक्सिन्स उसे चोटिल करते हैं और उसमें छोटे-छोटे जख्म होने लगते हैं। मेडिकल टर्म में इसे लिवर सिरोसिस (Liver cirrhosis) कहा जाता है।
    ये लक्षण बताते हैं कि आपको है अपने लिवर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत
    डॉ महेश कहते हैं, “सबसे अच्छी बात यह है कि आपका शरीर लिवर के खराब होने के हर चरण में अलग तरह के संकेत देता है। शुरुआत में ही अगर इन लक्षणों पर गौर किया जाए, तो उपचार की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं।

    1 त्वचा और आंखों पर पीलापन
    यह लिवर की सेहत खराब होने का सबसे प्रारंभिक संकेत है। फिर चाहें वह पीलिया हो या हेपेटाइटिस। त्वचा और आंखों के पीले पड़ने पर आपको ध्यान देना चाहिए। इसके साथ कुछ लोगों को बार-बार बुखार आने की समस्या भी हो सकती है।

    2 पेट में दर्द और सूजन
    जब आपके यकृत पर जख्म होते हैं, उसमें सूजन आती है या छोटे स्कार्स होने लगते हैं, तब स्वभाविक रूप से पेट में दर्द और सूजन का सामना करना पड़ता है। अगर आपको बार-बार पेट दर्द की समस्या हो रही है, तो बिना देर किए किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।

    3 पेशाब का रंग गहरा पीला होना
    यह एक प्रमुख संकेत है जो आपकी खराब सेहत की ओर इशारा करता है। आपने गौर किया होगा कि जब आप कोई दवा खा रहे होते हैं तो पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो जाता है। यानी दवाओं का असर यकृत पर पड़ रहा है। दवाओं के बगैर भी अगर पेशाब का रंग ज्यादा पीला हो तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

    4 खाना खाने का मन न करना
    पेट भरा हुआ या फूला हुआ महसूस होना, भूख कम लगना या मर जाना, खाना देखते ही मतली आना भी संकेत हैं कि आपके यकृत में कुछ समस्या है। इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

    5 सूजन होना
    पैरों या टखनों में सूजन यूरिक एसिड बढ़ने और लिवर खराब होने की स्थिति में नजर आती है। कभी-कभी डायबिटीज के कारण भी पैरों में सूजन का सामना करना पड़ता है। यानी पैरों की सूजन कभी भी सामान्य नहीं है।

    6 हर समय थकान रहना
    जब आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते तभी आपको हर समय कमजोरी और थकान महसूस होती है। यह लिवर के खराब होने पर भी हो सकता है। क्योंकि अब आपका लिवर टॉक्सिंस को बाहर निकालने और पोषक तत्वों की आपूर्ति का काम ठीक से नहीं कर पा रहा होता है।

    7 रूखी त्वचा और उस पर नीले निशान होना
    ये ब्लड क्लॉटिंग का संकेत है। जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता तो उसके संकेत त्वचा पर ड्राईनेस और जगह-जगह नीले निशानों के रूप में नजर आते हैं। आयुर्वेद में इसे रक्त में पित्त की मात्रा बढ़ जाने के तौर पर भी जाना जाता है।

    लिवर बर्बाद कर सकती हैं ये 5 गलतियां…

    1. शराब पीना
    विशेषज्ञ बार-बार कहते हैं कि शराब भारतीय जलवायु और जीवनशैली के अनुरूप बिल्कुल भी नहीं है। फिर भी फैशन के कारण ये शानदार पार्टियों का हिस्सा बन गई है। जबकि आम भारतीयाें के लिए चाहें वे पुरुष हैं या स्त्रियां, उनके लिए शराब का एक पेग भी लिवर काे नुकसान पहुंचा सकता है। वे उन अमेरिकन डाटा पर न जाएं, जिनमें सप्ताह में तीन पेग को सेफ बताया गया है। वे आपके लिए नहीं हैं।

    2. बिना सोचे-समझें दवाएं लेना
    यह समझिए कि, अच्छा या बुरा जो भी आप खाते हैं, वह पहले आपके लिवर के पास ही जाता है। मगर दवाओं को विभिन्न रसायनों के इस्तेमाल से इस तरह तैयार किया जाता है कि वे जल्द असर करें। जबकि आपका लिवर इन हार्ड रसायनों के लिए तैयार नहीं होता। यही वजह है कि हल्के जुकाम-बुखार की दवा लेने पर भी आपको कब्ज की समस्या हो जाती है। दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से ड्रग इन्ड्यूस्ड हेपेटाइटिस भी हो सकता है।

    3. किसी भी तरह का तंबाकू सेवन
    सिगरेट, वेपिंग, हुक्का, खैनी या किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके विषैले पदार्थ ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करते हैं। जिससे कोशिकाएं फ्री रेडिकल्स के संपर्क में आती हैं। ऐसा बार-बार होने से लिवर में सूजन और जख्म हो सकते हैं।

    4. हाई शुगर वाला खाना
    आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन रिफाइंड शुगर का ज्यादा इस्तेमाल भी आपके यकृत के लिए शराब की तरह ही खतरनाक है। असल में यह फ्रुक्टोज़ को फैट में परिवर्तित करता है। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ कण उसके भीतरी परतों में ही चिपक जाते हैं। जिससे यकृत के अंदर फैट डिपॉजिट होने लगता है। इस फैट का डिपॉजिशन ज्यादा बढ़ने से यह नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का कारण बन जाता है।

    5. मोटापा या ज्यादा वजन
    जब आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं, तब यह फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती हैं। यह फैट यकृत को भी अपना शिकार बनाता है। अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि ज्यादा वजन लिवर की कार्यक्षमता को धीमा कर देता है। सिर्फ इतना ही नहीं ज्यादा वजनी लोगों की त्वचा, हार्ट और ब्लड प्रेशर भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026

    बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम

    November 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.