खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओबरी गांव के कुएं में तैरती लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका की पहचान ओबरी पंचायत के चंचला सिंह के रूप में हुई है, जो 6 नवंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि चंचला सिंह 6 नवंबर को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना बलरामपुर थाने में दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर उसकी खोजबीन शुरू कर पुलिस की जांच जारी थी कि शुक्रवार की सुबह गांव वालों को घर के पीछे बने कुएं में चंचला का शव तैरता हुआ मिला। बलरामपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

