खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा नाबालिक बालकों एवं महिला विरुद्ध प्रकरणों में गंभीरता पूवर्क त्वारित कार्यवाही निराकरण करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग, के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुसपाल अमोल खलखो के नेतृत्व में थाना के विशेष पुलिस टीम गाठित कर नाबालिक बालिका के साथ प्रेम प्रसंग कर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम कर गर्भवती करने वाले फरार आरोपी बलराम नागेष उर्फ बोला पिता स्व. कमलसिंह नागेष उम्र-33 वर्ष, निवासी गुम्मा ठोठापारा, थाना पुसपाल को लगातार पता-तलाश अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को प्रार्थी द्वारा थाना पुसपाल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि नाबालिक बालिका के साथ आरोपी बलराम नागेश उर्फ बोला पिता स्व. कमलसिंह नागेश उम्र-33 वर्ष, निवासी गुम्मा ठोठापारा, थाना पुसपाल के द्वारा लगातार प्रेम प्रसंग एवं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया गया। गर्भवती होने पर खुलासा हुआ, इस संबंध में प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना पुसपाल में अपराध क्रमांक 10 / 24 धारा 376(3),376(2)(ढ) भा द वि 04,06 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश जारी कर फरार आरोपी बलराम नागेष उर्फ बोला पिता स्व. कमलसिंह नागेष उम्र-33 वर्ष, निवासी गुम्मा ठोठापारा, थाना पुसपाल को को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक अभिक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

