खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिलों में प्रारंभ हो गए है, बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा आज गुरूवार काे बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया।
बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कबड्डी, खो-खो,वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कमिश्नर सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश आयोजको को दिए। इस अवसर पर खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, संबंधित क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारी- शिक्षक और खिलाड़ी,खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है। इस ओलंपिक में नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भाग लेने हेतु विशेष प्रोत्साहित किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र के 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन करवाया है। इस ओलंपिक में विकासखण्ड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

