खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के ग्राम तितरी में जल उत्सव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 06 नवंबर को आयोजन किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता डीएस राजपूत द्वारा केंन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल सरंक्षण की सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में तथा उपलब्ध जल श्रोतों की समुचित उपयोग तथा जल श्रोतों की स्वामित्व भाव से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त जल उत्सव कार्यक्रम में जल सरंक्षण ‘‘ हर घर जल ’’ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पंप हाऊस उंची टंकिया, जल प्रवाह स्थल आदि का संरक्षण तथा जल संसाधनों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की बढावा देने की जागरूकता एवं प्रचार प्रसार अपने गांव, क्षेत्र, जिले, और देश के लिए जल श्रोतों की दीर्घ कालीन स्थिरता में योगदान देने की दिशा में बढ़ावा मिल सके की शपथ दिलाया गया। आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला के ग्राम तितरी में उपलब्ध जल श्रोत पानी टंकी एवं नल कनेक्शन की सुरक्षा के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधीयों के द्वारा रक्षा सू़त्र बांधा गया।
उक्त जल उत्सव कार्यक्रम में जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार मरावी, भाजपा अध्यक्ष बोड़ला मंगलू सिंह परते पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे जी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि पन्नालाल अग्रवाल जी, सरपंच ग्राम पंचायत तितरी श्रीमति भगवंतीन बाई मरकाम, के साथ ही साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत सी.ई.ओ. जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की उपस्थिति में ‘‘ जल उत्सव ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

