खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीगोपाल व्यास को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप दान किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास को उनके निवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एम्स परिसर में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने श्रीगोपाल व्यास को अंतिम दर्शन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि श्री श्रीव्यास ने बहुत सारे अनुकरणीय कार्य किए है। हम सभी प्रयास करेंगे कि उनके बताए रास्ते पर चलें और उनका पूरा जीवन प्रेरणादायी रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने श्री श्रीगोपाल व्यास को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री श्रीव्यास बहुत ही सज्जन थे। उनका जाना बहुत ही दुखद है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पवन साय, नारायण नामदेव, छत्तीसगढ़ हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष शंशाक शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानी को उनकी मृत्यु पर राजकीय सम्मान देकर विदाई देने का निर्णय लिया है। निर्णय के परिपालन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह द्वारा राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी श्री श्रीगोपाल व्यास की अंतिम विदाई की व्यवस्था की गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

