खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत महारानी वार्ड निवास एक युवक की किसी फ्रॉड ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। साथ ही आरोपी ने एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि कॉल करो और मजे करो, मस्त है। इस मामले काे लेकर जगदलपुर के महारानी वार्ड निवासी युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर आकाश. भारती_96 नाम से आईडी बनाकर नाम का गलत उपयोग किया जा रहा है। उन्हाेने पुलिस काे बताया कि फेक आईडी बनाकर फोटो और गंदे मैसेज वायरल किए जा रहे हैं। युवक ने बताया कि बार-बार अलग-अलग अकाउंट बनाकर उसमें गंदी तस्वीरें अपलोड की गई है। साथ ही गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। युवक का कहना है कि मेरी एक फ्रेंड का मोबाइल नंबर उसमें शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि ‘कॉल करो और मजा मजे करो, मस्त है। दूसरा नंबर भी आ रहा है, यह मेरी वाइफ का नंबर है जिसको कॉल करना है, बात करना है करो। मिलना है मिल भी सकते हो, बहुत मस्त है। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर बदनाम किया जा रहा है। युवक की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जगदलपुर थाना प्रभारी ने शिवनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनी है, इंस्टाग्राम को भी एक पत्र लिखा गया है। साथ ही इसकी जानकारी मांगी गई है। जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी तुरंत इस पर कार्रवाई किया जायेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

