खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। राज्य स्थापना का 25 वां राज्योत्सव समारोह में विभिन्न विभागों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में लकड़ी से बनी साइकिल का मॉडल आकर्षण का केंद्र रही। विभाग को कुछ बेहतर प्रदर्शन करने अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाए थे, जिसमें शिक्षा विभाग के लगे स्टॉल ने लोगों काे आकर्षित किया। महात्मा गांधी वार्ड आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य दिनेश शुक्ला ने इस उत्सव की तैयारी पखवाड़ेभर पहले से शुरू कर दी थी।
राज्य शासन द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को दी जाने वाली सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का लकड़ी का एक बेहतर मॉडल बना डाला, इसमें एक छात्रा साइकिल के साथ अपने स्कूल बैग लिए स्कूल जाने को तैयार दिख रही है। प्राचार्य दिनेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन के प्रयासों को दिखाना था, मेरे मन में विचार आया क्यों न लड़कियों को दी जा रही शासन द्वारा नि:शुल्क साइकिल का मॉडल बनाया जाए जिसे लड़कियों के पालक भी देखें और छात्राएं भी गांव से शहर शिक्षा लेने आने के लिए प्रेरित हों।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

