खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमले कर रहे हैं। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस गया। कल भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा था, जो रात में भाग निकला, आज गुरूवार सुबह भालू फिर से लौट आया, जिसने एक वनकर्मी को घायल कर दिया। न्यायालय परिसर के भीतर दो दिनों से भालू ने डेरा डाल रखा है।
भालू की मौजूदगी के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों में दहशत है। आज भी जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी। भालू की वजह से न्यायालय के साथ ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय विभागों में आने-जाने वाले लोगों में दहशत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

