खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के राजीव भवन में गुरूवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दीपावली मिलन समारोह में बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, बीपीएस के पदाधिकारी, समस्त समाज प्रमुख सहित गणमान्य नागरिक,पत्रकार शामिल हुए। आमंत्रित सभी अतिथियों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। राजीव भवन में पहली बार आयाेजित हुए दीपावली मिलन समाराेह की कार्यकर्ताओं ने सराहना की।
इस दाैरान हनुमान द्विवेदी, सतपाल शर्मा, राजकुमार झा, हरिसिंह,पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा,अनवर खान, बस्तर परिवहन संघ के पूर्व पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, मानसिंग बघेल, नीलूराम बघेल, लेखन बघेल, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोजविन दास,विकलांग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेश ठाकुर, एन एस यू आई अध्यक्षद्वय विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप, सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों,जोन प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों,एल डी एम टीम,सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों,समस्त प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

