खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी पुलिस और साइबर की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्कर और दो खरीददार को गिरफ्तार किया है। बता दें बीरेझर पुलिस और साइबर की टीम सूचना के आधार पर आलेखूटा के पास मोटरसाइकिल में गांजा तस्करी करने वाले दुर्ग जिले के रहवासी बलराम और विक्रम को रोककर पूछताछ की गई जिनके पास से 28 किलो गांजा जो उड़ीसा से लाया जा रहा था जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
दोनों से पूछताछ करने पर खरीददार अनिल और मयंक के बारे जानकारी दिया गया जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो अभनपुर कचना के बीच एक ढाबे पर गांजा लेने हुए पहुंचे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चारों आरोपियों के पास से गांजा,तस्करी में उपयोग पैसे मोबाइल, मोटरसाइकिल और कार जप्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

