Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भाजपा के निष्क्रिय प्रत्याशी के बदले कांग्रेस के युवा जुझारू चेहरे को मौका दे- सचिन पायलट
    रायपुर

    भाजपा के निष्क्रिय प्रत्याशी के बदले कांग्रेस के युवा जुझारू चेहरे को मौका दे- सचिन पायलट

    adminBy adminNovember 6, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में दो सभाओं को संबोधित किया तथा चुनाव में जुटे कांग्रेस नेताओं की बैठक भी लिया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव 13 नवंबर को है। कांग्रेस ने आपकी भरोसे पर आकाश शर्मा को दक्षिण विधानसभा चुनाव में उतारा है। हम सब कांग्रेस के नेता आप लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिये वोट मांगने आये है। ये चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है। ये चुनाव 30-35 साल से आप एक ही विचारधारा को जिताते आ रहे है इस समय क्षेत्र के विकास के लिये आपको दक्षिण विधानसभा में बदलाव की जरूरत है। भाजपा सत्ता में आते ही घमंड में आ जाते है। चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये हवाई अड्डा, देश की सरकारी संपत्तियों को बेचे जा रहे है। 11 माह की सरकार में आदिवासियों के साथ, दलितों के साथ जो व्यवहार हुआ है, लूटपाट, चोरी डकैती, चाकूबाजी, सरेआम गोलीबारी हो रही है। जिनको आपने महापौर और सांसद के रूप में देखा है, निष्क्रिय रहे। लेकिन इस उपचुनाव में एक नये युवा चेहरे आकाश शर्मा को अवसर दे। सदन में आकाश शर्मा आपका वकील बनकर काम करेगा। पूरा भरोसा है आप नौजवानों को मौका देंगे, ऐसा विश्वास है आपका आशीर्वाद आकाश शर्मा को मिलेगा।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है। 13 तारीख को मतदान के बाद दिशा तय होगी। भाजपा की 10 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। भाजपा के पास दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिये कोई नया चेहरा नहीं था। भाजपा के लोग सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने से नाराज है। सबसे निष्क्रिय भाजपा का प्रत्याशी है, कांग्रेस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद भाजपा में युद्ध छिड़ गया है। आकाश शर्मा पार्टी के लिए काम करने वाला, दरी उठाने वाला कार्यकर्ता है। इस बार बदलाव की बारी है, इस बार उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जितेगा, युवा जितेगा ये जनता ने तय कर दिया हैं। इस 11 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 11 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नेकिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है। सबसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले रायपुर के सेन्ट्रल जेल परिसर के सामने एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी, पिछले 4 दिनों में 9 लोगों की सरेआम हत्या हुयी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। सरकार की लापरवाही और पुलिस की नाकामी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांचवी घटना हुई है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। दीपावली के दौरान चार दिनों में राजधानी में 9 हत्या हुई, प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है। हमने न्याय यात्रा निकाली, 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किए, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वालों के चेहरे में कोई चमक नहीं है। सभी के मन में भाजपा सरकार के खिलाफ में डर समाया हुआ है, भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार के कलेक्टर, एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम हो रहा है। पहले बलौदाबाजार में निर्दोष लोगो को षड़यंत्र कर जेल भेजने का काम किया और साहू समाज के लोगों को टारगेट कर मारने का काम कर रहे है। विष्णुदेव का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु कुशासन है और यह सरकार छत्तीसगढ़ में सिरियस किलर की तरह काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में विफल साबित हो चुकी है। अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि दक्षिण की जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जो विधायक को जिताया था वो कहां चले गये? वह विधायक बहुत अच्छे काम कर रहे थे, ऊपर भेज दिया, सांसद बना दिया गया और दक्षिण विधानसभा का सीट को खाली कर दिया। अब दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिये भाजपा ने सुनील सोनी को टिकट दिया है जिसके बारे में पूरी जनता जानती है। आज इस विधानसभा में आकाश जैसे युवा लड़का, काम करने वाला और काम को सुनने वाला युवा लड़का चाहिये जिसके लिये जनता से आर्शिवाद मांगने आये है। जब से भाजपा की सरकार आई है लूट-खसोट, हत्या, बलात्कार, दंगा जैसे अनेको काम शुरू हो गया है। बलौदाबाजार में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ हुआ सरकार ने ध्यान नहीं दिया। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। लोहारीडीह में एक आदमी की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। उसके बाद एक की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गयी। सूरजपुर में जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ इतना ज्यादा था कि एसडीएम को मारने भीड़ ने दौड़ा दिया। बलरामपुर के थाने में मौत के बाद महिलाओं ने पुलिस थाने पर हमला किया, महिला आईपीएस पर आक्रमण हुआ। प्रदेश की रोज-रोज घट रही आपराधिक घटनाओं उन घटनाओं के बाद जनता की प्रतिक्रिया यह बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता का सरकार पर से पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। दामाखेड़ा आश्रम परिसर में आग लगाने का प्रयास किया। उपद्रवियों ने आश्रम में मसाल ले के बम फोड़ने का कोशिश किया, और उन लोगो को परेशान करने का कोशिश किया। जिससे आग लग गई और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आश्रम में मौजूद कई लोगों को चोटें आईं। मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक बुजुर्ग महिला को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मुख्यमंत्री के जिला जशपुर में कुनकुरी के कांसाबेल ब्लाक के बटईकेला गांव का है। जहां मुख्यमंत्री रहते है वहां दिन दहाड़े गोली चल रहा है। 11 महीने में छत्तीसगढ़ में जो दुर्दशा हो रहा है, अन्याय हो रहा है और जो गरीब के लिये अन्याय हो रहा है उन सब को देखते हुये कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जिताना है।
    कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा कि इस दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मौका देने के लिये सभी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद। कौन है आकाश शर्मा उसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं घर-घर जाकर लोगों से पूछा की मैं कौन हूं तो लोगों ने उसका जवाब दिया आप आकाश शर्मा हो। राज्य में सरकार बनाने के लिये ये चुनाव नहीं हो रहा है। ये चुनाव निष्क्रिय और सक्रिय के बीच हो रहा है। इस क्षेत्र की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। जब हम वार्डो में जाते है तो कई बुजुर्ग महिला कहते है कि निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, आवास का लाभ नहीं मिल रहा, महतारी वंदन की पैसा खाते में नहीं आ रहा है। सर्वे नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता मूलभूत सेवाओं से वंचित है। हमें लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा की सरकार 15 साल में जो आप लोगों से लूटा है वही पैसा आपको दे रहे है। इस बार आप सक्रिय विधायक चुनिये। इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को काम करने का अवसर दीजिये। मैं आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं।
    सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी संबोधित किया।
    एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जरिता लेतफलांग, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सम्पत कुमार, एआईसीसी सह-सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री गुरू रूद्रकुमार, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा, अरूण ताम्रकार, हेमा देशमुख, सतनाम पनाग, सुमीत दास, समीर अख्तर, गिरीश दुबे, उधो वर्मा, संदीप साहू, विक्रम मंडावी, द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव, जनक ध्रुव, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, भोलाराम साहू, राघवेन्द्र सिंह, अरूण वोरा, कुलदीप जुनेजा, ममता चंद्राकर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.