खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सुश्री अंकिता कश्यप सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा आज बुधवार को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में उपस्थित होकर जेल समीक्षा दिवस का आयोजन कर बंदियों के हाल-चाल जानकर उनकी समस्या को सुना गया तथा उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। उक्त आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को जेल में रहने के दौरान उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता एवं अपील के अधिकार के बारे में बताते हुए उनके विधिक अधिकारो की जानकारी प्रदान की गई ।
सुश्री अंकिता कश्यप द्वारा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “सुहास चकमा विरूद्ध भारत सघ” में पारित निर्णय के आलोक में जेल अधीक्षक एवं जेल लीगल एड क्लीनिक के अधिवक्ता को उक्त निर्णय में पारित आदेश का पालन किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। उक्त विधिक साक्षरता शिविर के दाैरान सहायक जेल अधीक्षक, ए. कुजुर एवं जेल प्रशासन के कर्मचारी एवं जेल में निरूद्ध पुरुष बंदी उपस्थित थे ।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

