खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय के गुरुद्वारा में आगामी 15 नवम्बर को श्रीगुरुनानक देव के 555 वें प्रकाश उत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है। उत्सव की शुरुआत के रूप में आज बुधवार की सुबह साढ़े 4 बजे सिख समाज के श्रद्धालुओं ने नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने “सतगुरु नानक प्रगटया।
मिटी धुंध जग चानण होआ” के जयकारों के साथ शबद कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान शहरवासियों ने भी श्रीगुरुनानक देव के आशीर्वाद की कामना करते हुए प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान पूरे नगर में गुरु साहिब के जयकारों से माहौल गूंज उठा। गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील करते हुए यह सुनिश्चित किया कि 15 नवम्बर को श्रीगुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

