खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव पुलिस ने अलग-अलग चोरी के 2 आरोपी अनित नेताम पिता चमराराम नेताम जाति लोहार उम्र 35 वर्ष निवासी हरवाकोडो एवं अन्तुराम मण्डावी पिता चमराराम उम्र 31 वर्ष जाति गोड़ निवासी हरवाकोडो को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चाेरी के 2 नग मोटर सोलर पंप जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 30 हजार रूपये आंकी गई है, को बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का 5 नवंबर को प्रार्थी अयतुराम कचलाम निवासी नयानार बीचपारा के घर में रखे सोलर पंप एवं प्रार्थी हिरासिंह मण्डावी निवासी हरवाकोडो थाना फरसगांव के घर में रखे एक नग टुल्लू पंप को 4 नवंबर की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना फरसगावं अपराध कमांक 154/2024, धारा 331(4)), 305(1) बीएनएस. तथा अपराध कमांक 155/2024 धारा 331(4)), 305 (1) बीएनएस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दाैरान थाना फरसगांव पुलिस द्वारा मुखबीर लगाते हुये आवश्यक कार्यवाही कर चोरी करने वाले आरोपी अनित नेताम पिता चमराराम नेताम जाति लोहार उम्र 35 वर्ष निवासी हरवाकोडो के द्वारा अपने घर में छुपा कर रखे 1 नग सोलर पंप तथा अन्य दुसरे अपराध के आरोपी अन्तुराम मण्डावी पिता चमराराम उम्र 31 वर्ष जाति गोड़ निवासी हरवाकोडो द्वारा अपने घर में छुपा करे रखे दुल्लू पंप को आरोपियों के कब्जे से बरामद तथा जप्त कर करते हुये गिरफ्तार कर आज 6 नवंबर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, सउनि. पिताम्बर कठार, सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक शंकर मरकाम, कृष्णा सेठिया, कृष्णा सोनवानी का योगदान रहा
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

