खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला के साथ बलात्कार मामले में पड़ोसी किरायेदार की गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि ग्राम मोहमेला में किराये के मकान से रहने वाले नेमीचंद धु्रव पीड़िता के घर के बगल मे नया मकान बना रहा है। नेमीचंद का घर के पास आना जाना होते रहता है, एक दो बार सामान्य बात चीत करने पर पीड़िता द्वारा बीतचीत की थी। नेमीचंद धु्रव जब भी अपने नया मकान को देखने के लिए आता था तो पीड़िता को देखते रहता था। पीड़िता दिनांक 27.10.2024 को अपने चाचा के घर दोपहर करीबन 01.30 बजे जा रही थी कि गली सुनसान होने का फायदा उठाकर नेमीचंद धु्रव जबरदस्ती पीड़िता के मुंह को दबाकर उठाकर अपने किराया के मकान में ले गया और पीड़िता के मना करने के बाद भी जबदस्ती रेप किया।
चिल्लाने पर पीड़िता के मुंह को अपने हाथ से दबाकर बंद कर दिया तथा घटना को किसी को बताने पर नेमीचंद धु्रव ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिया था, जिससे डर के कारण किसी को नही बताई थी, कि दिनांक 04.11.2024 को घटना के बारे मे अपने पति को बताने पर दिनांक 05.11.2024 को थाना आरंग में अप0क्र0 689/2024 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पीड़िता का महिला विवेचनाधिकारी से कथन कराया गया।
प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर के द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक राजेश सिंह के हमराह में उनि आदोराम साहू, प्रआर हरनारायण के द्वारा आरोपी नेमीचंद उर्फ नेमूचंद धु्रव पिता संभर धु्रव उम्र 42 वर्ष सा0 तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार हाल पता ग्राम मोहमेला थाना आरंग जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय रवाना किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

