Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » हमारे पूर्वजों और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रहा छत्तीसगढ़ सरकार- विधायक अमर अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    हमारे पूर्वजों और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रहा छत्तीसगढ़ सरकार- विधायक अमर अग्रवाल

    adminBy adminNovember 6, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्योत्सव में झुम उठा कवर्धा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत प्रस्तुति से मुग्ध हुए दर्शक

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित गणमान्य जन प्रतिनिधियों के साथ राज्य शासन योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित विकास सह-प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंच पर जिला पंचायत की अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत की अध्यक्ष इन्द्राणी चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, संतोष पटेल कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
    बिलासपुर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहूमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्योत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है। विधायक अग्रवाल ने राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि, जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है।
    विधायक अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की संपन्नता का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य की धरती खनिज संपदा से भरपूर है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्षों तक हुए विकास की भी सराहना की, जिससे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा व्यवस्था साकार हुई। उन्होंने उल्लेख किया कि नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ का संपूर्ण कनेक्टिविटी नेटवर्क बेहतर हुआ है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान से इसे और विस्तार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। पहले जहां केवल 5 प्रतिशत युवा कॉलेज जाते थे, वहीं आज 25 प्रतिशत युवा उच्च शिक्षा में शामिल हो रहे हैं। पंचायतों के माध्यम से 2 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार आया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है।
    विधायक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से गरीबों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। कवर्धा जिले में 33 हजार आवास निर्माण का कार्य डबल इंजन की सरकार के सहयोग से पूरा हुआ है। साथ ही, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार सभी वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनका विश्वास है कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार होगा।
    जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास देश के लिए अग्रणी बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए कृतज्ञता प्रकट की। भट्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो प्रदेश के विकास में सहायक हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में कबीरधाम जिला निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्तमान में कवर्धा में 11 कॉलेज हैं और जल्द ही यहां एक मेडिकल कॉलेज भी स्थापित होने वाला है। रेलवे विकास के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप कवर्धा में दो शक्कर कारखाने स्थापित किए गए हैं, जिससे किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। आज कवर्धा में 50 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक सड़कें बनाई गई हैं। भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है, जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। भट्ट ने विशेष रूप से किसानों की बेहतरी पर जोर दिया और कहा कि शक्कर कारखानों की स्थापना से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांव-गांव में सड़कें बनने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क बेहतर हुआ है, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिल रही है।
    जनपद पंचायत की अध्यक्ष इन्द्राणी चन्द्रवंशी ने कहा कि आज हम सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह हमारे राज्य का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ का गठन हमारे माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में हुआ था। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके महान योगदान को याद करते हैं। उनका सपना था कि छत्तीसगढ़ में विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूए और आज हम देख सकते हैं कि उनका यह सपना साकार हो रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं की भूमि है। हमारे यहां चारों ओर देवी विराजमान हैं, जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक हैं। छत्तीसगढ़ महतारी, हमारी मातृभूमि, अनगिनत प्राकृतिक और सांस्कृतिक रत्नों से भरपूर है। हमारे राज्य का हर कोना, हर ग्राम, प्रकृति और स्नेह से ओत-प्रोत है। जब हमारा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा था, तब विकास की राह धीमी थी। परन्तु, जब से छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बना है, तब से प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे राज्य के हर नागरिक का जीवन स्तर सुधर रहा है। छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का नौनिहाल कहा गया है। यहाँ की भूमि में रामायण के उस प्राचीन इतिहास की झलक है, जिसने हमारी संस्कृति को सींचा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी मातृभूमि को ‘महतारी’ का दर्जा मिला है। ‘महतारी’ शब्द में एक विशेष स्नेह और आदर निहित है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के विकास प्रतिवेदन पढ़ा। मंच संचालन अवधेश नन्दन श्रीवास्तव ने किया।
    साँस्कृतिक कार्यक्रम
    एक दिवसीय राज्योत्सव में जैसे जैसे आकाश में चांदनी फैलती रही ठीक उसी अंदाज में राज्योत्व महोत्सव मंच कर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की कार्यक्रमों की प्रस्तुति का सिलसिला बढ़ता रहा। जिले के स्कूली बच्चों ने राज्योत्सव के कार्यक्रमों की खुबसुरती बढ़ा दी। छत्तीसगढ़ के पद्
    अनुज शर्मा ने राज्योत्सव में समां बाध दिया। कबीरधाम जिले के दर्शक छत्तीसगढ की कला और संस्कृति में सरोबर हो गए। दर्शकों ने एक से बड़ के एक छत्तीसगढ़ी गीतों का आंनद उठाया। दर्शक छूम उठे। दर्शक दीर्घा से लगातार तालिया बचती रही। इसके साथ ही “क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा“ के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा “सुनहरी यादें“ की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। “सुरता के आंसू“ लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.