खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दल अब 85 से अधिम उम्र के बुजुर्गाें एवं दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोटिंग करा रहा है। होम वोटिंग 5 से 7 नवंबर तक सुविधा रहेगी।
मतदान रथ आज मालवीय रोड स्थित 98 वर्ष की श्रीमती विटाना गुप्ता के पहुंचा। उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। गुप्ता बताती हैं कि वे हमेशा से निर्वाचन के दौरान मतदान करती रही है। उम्र अधिक होने की वजह से अब मतदान केंद्र तक जाने-आने में काफी दिक्कतें होती है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा काफी लाभदायी है। वे बताती है कि यह बहुत अच्छी सुविधा है कि घर पर ही वोटिंग की सुविधा मिल रही है। इससे बुजुर्गाें को भी तकलीफें नहीं होगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।
दिव्यांग मतदाता टिकरापारा निवासी हेमंत बर्छिहा ने भी अपने घर पर मतदान किया। वे बताती है कि चलने-फिरने में बहुत तकलीफें होती है। ऐसे में मतदान घर पर होना बहुत ही अच्छी बात है कि दिव्यांगों को मतदान के लिए दिक्कतें नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि घर पर ही मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे बताती है कि पहले निर्वाचन के दिन में मतदान केंद्र तक आने-जाने में असमर्थता होती थी, लेकिन घर पर मतदान करके बहुत खुशी मिली।
नयापारा निवासी रूकमणी बाई तिवारी ने भी अपने घर पर मतदान किया। वे बताती है कि उम्र अधिक होने से मतदान केंद्र में आने-जाने में दिक्कते होती थी, लेकिन घर पर आज मतदान दल पहुंचा और तत्काल मतदान सफल रूप से हो गया। इससे मुझे भी बहुत खुशी हुई। बंजारी माता चौक निवासी 85 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता कमला साहू ने भी अपने घर पर ही मतदान किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

