खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी ने जेल परिसर गोलीकांड के आरोपी का कलेक्शन कांग्रेस से होने का दावा किया है। x हैंडल में बीजेपी ने लिखा, “देखिए अपराध का कांग्रेस कनेक्शन” ये है रायपुर महापौर का मुँहलगा गोलीकांड का फ़रार आरोपी हीरा।वही हीरा जिसने केंद्रीय जेल के सामने गोलीकांड को अंज़ाम दिया। 5 साल में मिले कांग्रेसी संरक्षण ने इनका हौसला बुलंद कर दिया था। पर अब और नहीं, ऐसे अपराधियों पर अब विष्णु का सुदर्शन चलेगा।
बता दें कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार को हुए गोलीकांड के दो बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खुद को सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ का डॉन बताया करते थे। इन्हें जब पुलिस थाने लेकर पहुंची तो एक बुरी तरह से लंगड़ाकर चल रहा था। दूसरा रोते बिलखते ले जाया जा रहा था। दोनों ने ही सोमवार को शेख साहिल नाम के युवक पर गोली चलाई थी। गोलीकांड के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि मामले में फरार तीसरा आरोपी हीरा छुरा महापौर का गुर्गा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

