खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली । दीपावली के ठीक बाद राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण सोना अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलता नजर आया और इसकी कीमत 1,300 रुपये लुढ़ककर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने नये शीर्ष स्तर पर अपरिवर्तित बना रहा। चांदी की कीमत भी बिकवाली के दवाव में रही और यह 95,000 से नीचे आ गई। चांदी 4,600 रुपने की जोरदार गिरावट के साथ 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को यह 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये घटकर 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। बृहस्पतिवार को पिछले सत्र में यह 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो इसका अचतक का उच्चत्तम स्तर है। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष, सोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला क्योंकि कॉमेक्स पर सोने को 2,730 डॉलर के आसपास समर्थन मिला, लेकिन 2,750 डॉलर से ऊपर जाने में संघर्ष करना पड़ा।
• स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की रही ताजा बिकवाली
• सोना 1300 रुपए लुढ़कर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई

