खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदों द्वारा नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग व महापौर निधि में किए भ्रष्टाचार की जांच कर एफआईआर दर्ज करने हेतु बस्तर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया जिसकी प्रतिलिपि बोधघाट थाना में भी दी गई है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संघारण कार्य का कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड में जब राजेश राय द्वारा सूक्ष्मता से जांच की और मौके पर मैंने स्वयं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर उक्त वार्ड का अवलोकन किया तब मैंने यह पाया कि, अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में किसी भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। क्योंकि उक्त वार्ड में अतिरिक्त कक्ष बनाये जाने जैसी कोई स्थिति है ही नहीं। ठीक इसी प्रकार अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संधारण कार्य करना बताया गया है उल्लेखनीय है कि अम्बेडकर वार्ड में किसी प्रकार का कोई सामुदायिक भवन स्थित नहीं है। राजेश राय द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से नगर पालिक निगम जगदलपुर की पंजी की सत्यप्रतिलिपि भी प्राप्त की है, जिसमें 2019 से लेकर 2024 तक के निगम के द्वारा किये गये कार्यों के भुगतान की जानकारी है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उक्त कार्य हेतु स्वीकृत राशि तथा कार्य की मूल्य राशि 198032 रूपये है कटौती राशि 22847 रूपये एवं भुगतान राशि 175185 रुपये है। परन्तु उपरोक्त उल्लेखित अनुसार अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। इसी प्रकार अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संधारण कार्य से संबंधित किसी प्रकार के भुगतान की जानकारी निगम से प्राप्त दस्तावेजों में प्राप्त नहीं हैं। दोनों ही दस्तावेजों का अवलोकन करने से यह साफ स्पष्ट होता है कि वर्तमान महापौर जगदलपुर श्रीमती सकीरा साहू, द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अम्बेडकर वार्ड क्र. 29 में कोई कार्य न करते हुए उपरोक्त संदर्मित अनुसार दो कार्य किया जाना बताया गया है। उक्त आधार पर महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू द्वारा अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के नाम पर राशि का भी उपयोग किया गया है, तथा उक्त राशि का भुगतान किया है। पूर्णतः स्पष्ट है कि महापौर के द्वारा उन्हें प्राप्त पद एवं शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए उनके द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। उक्त आधार पर यह शिकायत पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षदगण पंचराज सिंह, सुशीला बघेल, कोमल सेना, ललिता राव, शुभम यदु, कमलेश पाठक, दीपा नाग, विजय बढ़ाई, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,अवधेश झा, संकल्प दुबे, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, मोइन खान, सुषमा सुता, विक्रांत सिंह, संदीप दास, उस्मान रज़ा, साइमा अशरफ, एस नीला, सलीम जाफ़र अली, मनीता राउत आदि मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

