खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण कोसा केंद्र जगदलपुर में नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण के लिए 11 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण अवधि 4 माह की होगी।
प्रशिक्षण अवधि पर मासिक शिष्यवृत्ति तीन हजार देय होगा तथा नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था स्वयं को करना होगा तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम साक्षर के साथ अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए। उक्त प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर कलेक्टोरेट कंपोजिट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 6 में कार्यालयीन समय तक आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

