खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की रात सिमगा इलाके में हुआ है। मंत्री दयाल दास बघेल अपने गृह जिले बेमेतरा से रायपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की आखिरी गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस को टोचन के जरिए दूसरे जगह पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और पीछे से आ रही मंत्री के काफिले की लास्ट गाड़ी को ठोकर मार दिए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

