खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्ज़गदगुरु शंकराचार्य अनन्तश्री विभूषित स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा संस्थापित संस्था आदित्यवाहिनी इकाई कवर्धा द्वारा परंपरा प्राप्त वर्णाश्रमोचित धर्म के अनुसार व्यवसाय कर्म करने वाले धर्मावलंबियों के साथ दिवाली महापर्व मनाया गया।
पुरीपीठ के शंकराचार्य पुज्यपाद स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग अनुसार वर्णाश्रम व्यवस्था सनातन वैदिक धर्म की आधारशिला है एवं स्वधर्म के अनुसार कर्म मोक्ष प्राप्त हेतु अति उत्तम एवं सरल मार्ग हैं। गीता में वासुदेव कहते है “स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः” अर्थात् अपने धर्म में मरना श्रेष्ठ हैं
आदित्यवाहिनी कवर्धा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि पूज्य गुरुदेव भगवान के प्रेरणा से ही आदित्यवाहिनी कवर्धा द्वारा वर्णाश्रमोंचित अंर्तगत स्वधर्मकर्म का पालन करने वाले धर्मावलंबियों से भेंट बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर पुरी पीठाधीश्वर महाभाग के आशीर्वचनों का लाभ साथ ही इस कलिकाल उन्हे अपने वर्णाश्रम व्यवस्था में बने रहने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया उक्तासय अंर्तगत कुम्हार, धोबी, करड़ा, नाई, लोहार, यादव, स्वीपर आदि जो अपने स्वधर्म अनुसार कर्म कर रहें है उन्हे सुन्दरकाण्ड, दीपदान समाग्री, चांदी का सिक्का, मीठा आदि भेंट कर सनातन धर्म के अधारभूत हिस्सा होने हेतु उन्हें प्रोत्साहित कर आने वाले पीढ़ियों के लिए स्वधर्मकर्म हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में आदित्यवाहिनी कवर्धा से मारूतीशरण शर्मा, नारायण गुप्ता, भोला तिवारी, नंदू ठाकुर, मोनू ठाकुर, कोमल ठाकुर, अकुंश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

