खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल में अभी मोतियाबिंद कांड का मामला शांत भी नही हुआ है, वहां एक और गंभीर मामला सामने आने के बाद पुन: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल सुर्खियां बटाेर रहा है। जिला अस्पताल के हमर लैब में एचआईव्ही पॉजिटिव मरीज को नेगेटिव रिपोर्ट थमा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के हमर लैब में एचआईव्ही पॉजिटिव मरीज को गलत रिपोर्ट थमाकर निगेटिव बता दिया गया, जबकि, सच्चाई यह है कि मरीज बीते पांच वर्षों से एआरटी लीक से एड्स की दवाइयां ले रहा है। इस मामले की शिकायत स्वयं एचआईव्ही पॉजिटिव मरीज ने दंतेवाड़ा कलेक्टर से लिखित में की है। इस पूरे मामले में जिला के स्वास्थ्य विभाग ने सभी लैब टेक्नीशियन सचिन मसीह, एमन ठाकुर, विजय सिन्हा, मंजू साहू, शिवानी और शार्दूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पीड़ित मरीज ने प्रशासन को लिखे पत्र में बताया है कि जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में एचआईवी और वीडीआरएल की जांच पर गलत रिपोर्ट थमाई जा रही है। मरीज ने लिखा कि मैं बीते पांच वर्षों से एचआईवी पॉजिटिव हूं, जिसके लिए एआरटी लीक से दवाई भी ले रहा हूं, लेकिन, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ओपीडी में ब्लड सैम्पल लेकर जांच के लिये हमर लैब में भेजा गया। जहां ब्लड टेस्ट में एचआईव्ही निगेटिव बताया गया है।
जिला चिकित्सा अधिकारी, दंतेवाड़ा डॉ. अजय रामटेके ने कहा कि मैंने सीएस से जवाब मांगा है, मामले में जांच जारी है, डियूटी रोस्टर जांच करके लैब टेक्नीशियन से जवाब लिया जायेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

