खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीजापुर वासियों के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने बीजापुर नगर के हृदय स्थल पर एक सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था, जहां अनेक प्रकार के सामाजिक बैठकें, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी समारोह और अन्य सरकारी कार्यक्रम भी निर्बाध रूप से आयोजित किये जाते थे। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने बीजापुर के हृदय स्थल में स्थित सरकारी सामुदायिक भवन को सिनेमा हॉल में तब्दील कर उसे एक कांग्रेसी पार्षद के हवाले कर दिया गया अब वह कांग्रेसी पार्षद सरकारी सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन करते हुए एक मोटी कमाई कर रहा है। सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन होने से नगर के लोगों को सामाजिक बैठकें, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में काफ़ी परेशानी हो रही है।
उन्हाेने कहा कि यदि सिनेमा हॉल का संचालन करना ही है तो नियमानुसार अपने निजी भूमि पर सिनेमा हॉल का निर्माण कर सिनेमा हॉल का संचालन करना चाहिए, लेकिन आम जनता के लिए बनी सामुदायिक भवन में सिनेमा हॉल का संचालन किया जाना आम जनता के अधिकारों को छीनने जैसा प्रतीत होता है। इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि बीजापुर के शासकीय सामुदायिक भवन में संचालित सिनेमा हॉल का संचालन तत्काल बंद किया जाए और उसे किसी अन्य जगह शिफ़्ट किया जाये ताकि जिले के आम जनता के लिए बनी सामुदायिक भवन का उपयोग आम जनता के लिए हो सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

