खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी शहर में गौरा-गौरी पूजा के दौरान हुए विवाद के चलते एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घातक हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि घटना दो नवंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब शहर के कलकत्ता स्टूडियो के पास गौरा-गौरी पूजा के अवसर पर निकली शोभायात्रा में लोग नाच रहे थे। इस उत्सव के दौरान सुभाषनगर निवासी युवराज नाथ (18 वर्ष) और उनके एक साथी पर शहर के एक अन्य युवक ने चाकू से हमला किया। हमले में युवराज नाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हमले के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
तीन नवंबर को युवराज नाथ के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। इसके बाद शव को उसके स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी घटना की गंभीरता को समझते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

