द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस दौरान शाह ने कहा कि मतदाताओं को घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली झामुमो सरकार और किसी को भी अवैध रूप से सीमा पार नहीं करने देने वाली भाजपा के बीच चयन करना होगा। आगे शाह ने कहा कि भाजपा झारखंड की ‘माटी, बेटी, रोटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जो वर्तमान शासन में गंभीर खतरे में हैं।
ससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड में जब भी भाजपा की सरकार रही, तब विकास कार्य हुआ है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, “झारखंड में जब भी भाजपा ने सरकार बनाई, तब राज्य में विकास कार्य हुए। जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरकार बनाई, तब उन्होंने राज्. के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया। पिछले पांच वर्षों से वे झारखंड को लूट रहे हैं। उन्होंने अपना वादा भी पूरा नहीं किया। जनता ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।”
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस घोषणापत्र में सभी समूहों किसान, महिलाएं, युवा, बुनियादी ढांचे और विकास संबंधी विषयों को शामिल किया जाएगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि घोषणापत्र में 150 संकल्प होंगे।

