खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय का कोई दौरा कार्यक्रम नहीं है। वे दिनभर हाउस में ही रहेंगे। शाम 6 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वे अधिकारियों और जिन्होंने मुलाकात का समय लिया होगा उनसे ही मिलेंगे।
देर रात सीएम ने किया था ट्वीट- झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया।
कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।
खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

