खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से 6 नग सोने की चैन चोरी कर फरार तीन आरोपी को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
आपको बता दें कि 29 अक्टूबर की रात्रि राजलक्ष्मी ज्वेलर्स जब अपनी दुकान बंद करने वाला था तभी तीन आरोपी दुकान पहुंच कर दुकान के संचालक को बातों में उलझा कर एक आरोपी से सोनी की 6 नग चैन बॉक्स समेत चोरी कर फरार हो गए थे। दुकानदार को जानकारी होने पर जब उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तब तीन आरोपी चोरी करते पाए गए थे। जिसकी रिपोर्ट पिथौरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चोरी के मामले में लक्ष्मण गोंड, कलिंगा गोंड और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो लाख 48 हजार के ज्वेलरी बरामद कर धारा 331(4)305(a) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

