खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने वाले एकआरोपी राजेश सोरी को 1 लाख 5 हजार रूपये के नकली नोट के साथ पूर्व में गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 148/2024 थारा 179 बीएनएस. के तहत कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल किया जा चुका है। मामले की गंभीरता काे देखते हुए काेंड़ागांव एसपी येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा नकली नोट के अन्य अयात निर्यात व परिवहन के अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबीर के सूचना पर फरसगांव पुलिस ने कार्ययाही करते हुये आरोपी प्रेमानंद सरकार उर्फ मोना मण्डल पिता निरापद सरकार उम्र 44 वर्ष जाति नगोशुद्र निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर वार्ड नम्बर 1 थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधमसिंह नगर (उतराखण्ड) काे गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 500-500 के 9 नकली नोट कुल 4500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सप्लाई व उसके कब्जे से नकली नोट बरामद होने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना फरसगांव में कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि, पितार्बर कठार, महिला प्र.आर. बीना मण्डावी, आरक्षक फरसुराम मरकाम, किरण नेताम का याेगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

