खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल दुकान को चोरों ने बीती गुरूवार रात अपना निशाना बनाते हुए नगदी रुपये के साथ ही 25 नग मोबाईल फोन भी चोरी करके ले गए,चाेरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चाेरी के आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी मोबाइल दुकान में बीती रात को दो अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर गांधी माेबाईल दुकान में पहुंचे और शटर को तोड़कर अंदर गए। जहां चोरों ने गल्ले में रखे नगदी के साथ ही 25 नग नये मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। चाेरी की वारदात की जानकारी आज शनकशार सुबह तब पता चली, जब दुकान खेलने के लिए दुकान के मालिक पंहुचे, जिसके बाद दुकानदार ने केशकाल पुलिस को चाेरी की रिपाेर्ट दर्ज करवई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें दो चाेर दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने अज्ञात चाेरी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार की मानें तो चोरों ने लाखाें रुपये के माेबाईल फोन चोरी किए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

