खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत नगरनार चौक के पास शुक्रवार देर रात 12:15 बजे कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी में सवार 2 युवकों की माैके पर ही माैत हो गई, वहीं स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल है। घटना के बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है। आज शनिवार सुबह दाेनाे मृतक युवकाें के शव का पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरीगुड़ा सेमरा के रहने वाले 3 युवक नगरनार डोगरीगुड़ा निवासी जय कश्यप, लखीराम मौर्य व एक अन्य युवक स्कूटी में सवार होकर नगरनार की तरफ जा रहे थे, नगरनार चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि सारे युवक काफी दूर तक फेंका गए। इस हादसे में 2 युवकों जय कश्यप उम्र 23 वर्ष, लखीराम मौर्य उम्र 26 वर्ष को गंभीर चोट आने की वजह से उनकी माैके पर ही माैत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के तत्काल बाद घायल को उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेकाॅज रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भेजा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

