खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 दिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 10 नवम्बर को नगर कीर्तन व 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी, आज पहले दिन प्रभातफेरी सुबह 05 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होके संजय गांधी चौक, नहरपारा, गुरुनानक चौक,जवाहर नगर,फूल चौक,बढ़ई पारा, राठौर चौक,तेलघानी नाका होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित होके श्री गुरुनानक देव जी की स्तुति वंदना में शबद कीर्तन करते हुए, इस दौरान रास्ते में विजय मुंडेजा, रमेश घुरिया,सुनील डोडानी,नन्दलाल डोडानी,बिन्नी सिंह बागल,विजय नारा,चंदन लालवानी,महेश साधवानी,जय प्रकाश कृष्णानी ने अपने निवास में प्रभातफेरी बुलाकर संगत का भव्य स्वागत किया।
प्रभातफेरी में प्रमुख रुप से सुरेंद्र सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी),इंदरजीत सिंह छाबड़ा,गुरमीत सिंह गुरदत्ता,तेजिंदर सिंह होरा, हरजीत सिंह अजमानी, इंदरपाल सिंह अजमानी, गुरदीप सिंह छाबड़ा,महेंदर पाल सिंह छाबड़ा,रश्मित सिंह टुटेजा,सतपाल सिंह खनूजा,अमनदीप सिंह छाबड़ा, लक्की मक्कड़,हरदीप खुराना, तेजपाल सिंह, संजीत कौर,मंजीत कौर गुरदत्ता, रानी छाबड़ा,मंजीत कौर पसरीजा, बलजीत कौर शामिल हुए।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

