खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जोबी पुलिस चौकी ने युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने अपने परिजनों के साथ 1 नवंबर, 2024 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी। इस दौरान पास में कुछ युवक भी पिकनिक मना रहे थे।
युवती के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे प्रदीप राठिया नामक युवक सब्जी मांगने के बहाने उनके पास आया। उसके इनकार करने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद प्रदीप अपने दो दोस्तों, कमलेश राठिया और महेंद्र राठिया, के साथ वापस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 661/2024 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 76(1), (ii), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर और उनके हमराह स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों, कमलेश राठिया (26 वर्ष), प्रदीप कुमार राठिया (28 वर्ष), और महेंद्र राठिया (25 वर्ष), को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। अपराध के सबूत मिलने के बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से स्थानीय समुदाय ने संतोष व्यक्त किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

