खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई है। यहां एक निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी को चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पीछे का है।
जहां आरोपी अमर बाघ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। कमर और पैर में चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाशी की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी दिवाली के दिन राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया था। जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांटागांव में जुआ खेलने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, यहां जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हार जीत के विवाद में एक युवक संजय यादव की पेंचकश और कांच बोतल से मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

