खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छठ पूजा के त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काचीगुडा-दरभंगा-काचीगुडा के मध्य छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है। इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
ट्रेन नंबर 07691 के तहत काचीगुडा से दरभंगा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 3 और 10 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन पर 9:10 बजे, दुर्ग पर 11:55 बजे, बिलासपुर पर 2:30 बजे, रायगढ़ पर 4:25 बजे, और तीसरे दिन 1:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
इसी प्रकार, दरभंगा से काचीगुडा के लिए ट्रेन नंबर 07692 के साथ यह ट्रेन 5 और 12 नवंबर को 3:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर 3:08 बजे, बिलासपुर पर 5:00 बजे, दुर्ग पर 7:48 बजे, गोंदिया पर 10:20 बजे होते हुए तीसरे दिन 11:45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

