खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से नया रायपुर के लिए रेलवे और एनआरडीए के सयुक्त अभियान से दो मेमू लोकल ट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना में करीब 548 करोड रुपए खर्च आएगा। यह ट्रेन नया रायपुर से अभनपुर तक चलाई जाएगी। ट्रेन रायपुर से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर 9:37 मिनट में अभनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ बोगी होगी।
रेलवे के वरिष्ठ अफसर अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि 548 करोड रुपए की लागत से रायपुर से नया रायपुर के सीबीडी स्टेशन तक चलने वाली दो प्रमुख लोकल ट्रेन यात्रियों को काफी लुभाएगी। इस ट्रेन में 8 कोच होगें जो राजधानी से नया रायपुर में 37 मिनट में यात्रियों को पहुंचाएगी। एक ट्रेन शाम 4:20 को छूट कर 4:57 बजे तक नया रायपुर पहुंचेगी, वही ट्रेन शाम 5:30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों के राशि और समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बस किराया 45 रुपए देना पड़ता है लोकल ट्रेन में 10 रुपए किराया यात्रियों को देना पड़ेगा, लोकल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को 35 रुपए की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी स्टेशन नया रायपुर, केंद्री स्टेशन मैं ठहरने के बाद अभनपुर पहुंचेगी। रायपुर से नया रायपुर जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। रायपुर से नया रायपुर तक चलने वाली दो प्रमुख रेलवे ट्रैक की भी जांच पड़ताल भी की गई है। रायपुर से अभनपुर के बीच दो लोकल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी इसे चलाने रेलवे बोर्ड के अफसरों ने भी अपनी सहमति दे दी है। रेलवे अब ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे के परिचालन से एनआरडीए की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेस बेसन की टाइमिंग में बदलाव करेगा, ताकि नया रायपुर के सचिवालय आने जाने वाले कर्मियों को बस मिल सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

