खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा और एएसपी महेश्वर नाग ने शहीद जवानाें के परिवारों के साथ दिपावली का पर्व मनाकर उनके साथ खुशियां बांटी। वे शहीद परिवार के लिए मिठाई और पटाखें लेकर पहुंचे थें, साथ ही दिपावली की शुभकामनाएं दी। शहीद जवानों को नमन किया। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। साथ ही यदि कोई भी दिक्कत हो तो इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा।
एसपी शलभ सिन्हा और एएसपी महेश्वर नाग के अलावा एसडीओपीऔर थाना प्रभारी भी जिले के अलग-अलग गांवों में शहीद परिवारों से मिलने पहुंचे। इन्होंने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी और खुशियां बांटी। वहीं शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस के अधिकारियाें के साथ पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगा कि पुलिस वाले घर आए और इस दिपावली उन्हें याद किया। विदित हाे कि अलग-अलग नक्सल घटनाओं में बस्तर जिले के ही कुल 37 जवान शहीद हुए हैं। यह भी विदित हाे कि विगत कुछ वर्षाें से पुलिस विभाग शहीद जवानाें के परिवारों के साथ दिपावली का पर्व मनाने की परंपरा का अनवरत निर्वहन कर रहे हैं, इसकी प्रशंसा करनी चाहिए।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

