खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के श्यामगिरी गांव में धर्मांतरण के मामले काे लेकर छत्तीसगढ़ युवा मंच के नरेंद्र भवानी का आरोप है कि ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के घरों में घुस कर उन्हें बेरहमी से मारा गया है। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है। नरेंद्र भवानी का आरोप है कि श्यामगिरी गांव में ईसाई धर्म को मानने वाले कुछ लोगों के घर में ग्रामीण घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। नरेंद्र ने कहा कि एक महिला रामबती का गला दबाया गया। उसके हाथ पैर में भी मारा गया। इसके साथ कुल 13 लोगों की पिटाई की गई थी। जिसमें 3 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो जवान भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें रोक दिया गया था। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। नरेंद्र भवानी का आरोप है कि यह एक सोचा-समझा षड्यंत्र है।
उल्लेखनिय है कि 30 अक्टूबर काे दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। उस समय ऐसी जानकारी मिली थी कि इस गांव के करीब 8 से 10 परिवार के सदस्यों ने मूल धर्म छोड़ दिया है, वे ईसाई धर्म को मान रहे हैं। इन्हीं के साथ गांव वालों की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच मार-पीट हो गई थी। जिसमें एक महिला बेसुध हो गई थी, वहीं कुछ लोग घायल भी थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने धान की कटाई को लेकर विवाद होना बताते हुए उन्होंने कहा था कि पुुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

