खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ताल ठोक रही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के साथ विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है। भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि 23 नवंबर (मतगणना का दिन) को छत्तीसगढ़ में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरा देश उत्साह से दीपावली मना रहा है। 500 साल बाद भाँचा राम अयोध्या में विराजित हुए हैं, इसलिए विशेष उत्साह से दीपावली मनाई जा रही है। 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ और पूरा देश दूसरी दिवाली मनाएगा, जब महाराष्ट्र और झारखंड में कमल खिलेगा। इसके साथ रायपुर दक्षिण में भी कमल खिलेगा, तब दीपावली मनाएंगे।
वहीं बलरामपुर की घटना पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ और जनता से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस अपना पद बचाने और जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं। जनता कांग्रेस की राजनीति को देख रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

