खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के बाद सहायक उद्योगों की स्थापना को लेकर बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लगातार प्रयासरत रहा। ऐसे में अब शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर स्थित नियानार में 118 एकड़ जमीन देने को लेकर राज्य सरकार के कैबिनेट ने स्वीकृत दे दी है। इसका फायदा ये मिलेगा कि इस 118 एकड़ जमीन में सहायक उद्योगों की स्थापना हो सकेगी। बीते दिनों आयोजित बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से व्यापारियों ने बस्तर के औद्योगिक विकास के लिए जमीन देने की मांग की थी। इस पर कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया और इसे स्वीकृत मिल गई है।
बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज केअध्यक्ष श्याम सोमानी ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री साय से की गई मांग के बाद कैबिनेट में हुई बैठक में व्यापारियों के प्रस्ताव को रखा गया, जिस पर कैबिनेट ने मुहर भी लगा दी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने औद्योगिक विकास के लिए नियानार में करीब 118 एकड़ जमीन देने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब जल्द ही सरकार भूमि आरक्षित करे, ताकि आने वाले समय में उद्योगों की स्थापना हो सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योगों से बस्तर का औद्योगिक विकास होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

