खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें। साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

