खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपावली के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। आज हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। आज के दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास से वापिस अयोध्या लौटे थे। इसी की खुशी में दीपावली मनाई जाती है और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं कल यानी 1 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस है। ऐसे पावन अवसर पर मांस-मटन का सेवन न किया जाए। इसलिए धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
सुधर्म जैन नवयुवक मंडल और मटन व्यापारी संघ की आपसी सहमति के बाद, 1 नवंबर को प्रतिबंधित मांस और मटन की बिक्री को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर, 31 अक्टूबर को पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में लिया गया है।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के माध्यम से एक संशोधित आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, महावीर निर्वाण दिवस 1 नवंबर के बजाय, 31 अक्टूबर को किसी भी दुकान में मांस या मटन की बिक्री करते पाए जाने पर सामग्रियों की जब्ती की जाएगी, और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

