खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में आज नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।अंतिम दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, जिसके बाद अब कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
बता दें कि इस उपचुनाव में कुल 46 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।संवीक्षा के बाद इनमें से 34 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए थे। मंगलवार को तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया था, जबकि आज एक और अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिया। अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और चुनावी रण में 30 प्रत्याशी ही बने रहेंगे.
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

