खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती थी। फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर और फिर रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलती थी। इंडिगो को रायपुर के लिए एवरेज 60 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे। ऐसे में इंडिगो को इस रूट पर घाटा हो रहा था। जिसके बाद इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर रूट पर अपनी विमान सेवा 28 अक्टूबर से बंद कर दी है।
जिसके बाद से बस्तर के लोगों में कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश है। अब बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. नायडू को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने फ्लाइट बंद करने के निर्णय को गलत बताया है और इसे फिर से शुरू करने की मांग की है। सांसद महेश कश्यप ने अपना बयान भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बस्तर के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिल रहा था। जगदलपुर से रायपुर रूट पर इंडिगो की सेवा शुरू हो गई थी। लेकिन, इस रूट पर मुनाफा नही होने की वजह से कंपनी ने अपनी सेवा बंद कर दी। हमने केंद्रीय विमानन मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि बस्तर के लोगों के लिए रेल की सुविधा नहीं है। बस और कार के माध्यम से ही सड़क मार्ग से रायपुर की यात्रा करते हैं। इस रूट पर सिर्फ एक फ्लाइट चल रही थी, जिसे निरंतर चलाया जाए। उन्हाेने बताया कि विमानन मंत्री से पत्र के अलावा बातचीत भी चल रही है। उम्मीद है कि इस रूट पर हवाई सेवा फिर से शुरू की जा सकती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

