खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटना बढ़ गई है। यहां आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर राजधानी रायपुर के बीरगांव में चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें एक नाबालिग ने युवक की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
यह घटना उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव के शुक्रवारी बाजार के पास की है, जहां देर रात एक 17 साल के नाबालिग ने 19 साल के एक युवक को चाकू मार दिया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लेनदेन की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

